देवरिया, सितम्बर 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना के तत्वावधान में आयोजित शिक्षक संकुल बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी/प्राचार्य, डायट डॉ. राम जियावन मौर्य ने शिक्षकों को प्रेरित एवं मार्गदर्शित किया गया। उन्होंने शिक्षकों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षण कार्य में नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षिक वातावरण का निर्माण करने एवं विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस दौरान नोडल प्रवक्ता अनिल कुमार तिवारी एवं आफ़ताब अहमद द्वारा कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतः प्रत्येक शिक्षक को अपने कर्तव्यों का...