चित्रकूट, अप्रैल 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी स्थित जीजीआईसी में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों का सेवा सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्यो को राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डा सनत द्विवेदी ने शिक्षकों के पठन-पाठन व शिक्षण कार्य की बारीकियों एवं शिक्षा में गुणात्मक सुधार संबंधी शिक्षकों ने प्रयास व सुझाव साझा किए। डीआईओएस रविशंकर ने शिक्षकों को बोर्ड परीक्षाओं में जिले व प्रदेश की मेरिट में स्थान लाने के लिए प्रेरित किया। जिला संरक्षिका कमला साहू एवं प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर प्रसाद पांडेय ने अपने सेवा के अनुभवों को साझा किया। यह भी पढ़ें- शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर शिक्षकों ने साझा किए सुझाव अतिथियों ने राजकीय माध्यमि...