हाजीपुर, सितम्बर 28 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग बिहार के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रा. शि. एवं समग्र शिक्षा, वैशाली के निर्देशानुसार सोमवार को सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) रामगदन उच्च विद्यालय, बिदुपुर में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को सुदृढ़ करना रहा। इस हेतु टीचिंग एट द राइट लेवल (टीएआरएल) आधारित प्रशिक्षण का संचालन किया गया। उन्मुखीकरण में बिदुपुर प्रखंड स्थित सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निशांत कुमार और जिला तकनीकी टीम के पप्पू सर ने टीएआरएल और पीर लर्निंग पर विस्तार से चर्चा की...