शिक्षण और शोध में साझेदारी को मिलाया हाथ
वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय और डोमरी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय के बीच मंगलवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक, सांस्कृतिक एवं शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। एमओयू के अनुसार दोनों संस्थान शिक्षण एवं शोध से संबंधित गतिविधियों में सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। साथ ही अध्ययन भ्रमण, संयुक्त शोध परियोजनाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के संचालन में सहयोग प्रदान करेंगे। विशेष रूप से सरकारी वित्तपोषित शोध परियोजनाओं एवं अकादमिक कार्यक्रमों पर संयुक्त रूप से कार्य करने पर बल दिया गया है। समझौते में प्रशासनिक एवं तकनीकी कर्मचारियों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास को भी शामिल किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.