हापुड़, जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में मोहित राघव को प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने पर जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों द्वारा श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान गौरव शर्मा, संचित त्यागी, अंकित शर्मा, प्रबल प्रताप सिंह, राम सिंह, मनीष राणा, अमित चौधरी, कुलदीप तोमर, तरुण कुमार वत्स, अचिन मावी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...