बरेली, अप्रैल 2 -- प्रदेश में एक अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन योजना को समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू किए जाने के विरोध में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने इसे काला दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष हरीशंकर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के इस निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा का मजबूत आधार थी। नई पेंशन योजना में न तो स्थायित्व है और न ही सुरक्षा की गारंटी। जिला सचिव आफाक अहमद, मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, मंडल मंत्री राजेंद्र पाल, मंडस संयोजक शैलेश सिंह, कामरान आरिफ, अमित सिंह बिष्ट, विनय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...