कानपुर, जून 20 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री संतोष तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन ने कानपुर नगर सहित मंडल के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याएं गिनाईं। प्रतिनिधिमंडल ने आउटसोर्स कर्मियों के लंबित मानदेय, पेंशन, जीपीएफ भुगतान तथा जीपीएफ ऋण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, संत कुमार, विजय शंकर मिश्र, शिशिर अस्थाना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।000

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...