शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने विधायक प्रतिनिधि को दिया ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, जून 15 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों व उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की मांग की। विधायक के माध्यम से ज्ञापन सीएम को भेजा। सदर विधायक योगेश वर्मा के कार्यालय में पहुंचकर प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष दीपेश शुक्ला, जिला मंत्री मधुर रंजन, जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार, जिला सचिव रोहित, जिला महासचिव आलोक नरायण, ब्लॉक अध्यक्ष भानू व शाद खा, शोभित शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.