चित्रकूट, अगस्त 9 -- चित्रकूट, संवाददाता। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने संघ के बैनरतले बैठक कर शिक्षणेत्तर क्रांति दिवस मनाया। प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा की उपस्थिति में पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन भेजा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी मिले कैशलेस चिकित्सा सुविधाबैठक की चर्चा सीआईसी में यूपी माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियों ने की बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में उन साथियों को याद किया जिन्होंने 9 अगस्त 2016 को लखनऊ की धरती पर लाठियां खाते हुए भी अपना संघर्ष जारी रखा था। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में जिले पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ...