धनबाद, दिसम्बर 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता समग्र शिक्षा के वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट निर्माण के लिए 3 से 18 आयु के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित करने की कवायद शुरू हो गई है। शिशु पंजी अपडेट करने के लिए हाउस होल्ड सर्वे करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि 11 दिसंबर तक हैबिटेशन मैपिंग का कार्य संपन्न करें। उसके बाद डहर 2.0 एप पर हाउस होल्ड सर्वे का कार्य 11 दिसंबर से 15 जनवरी तक पूरा करना होगा। निर्धारित अवधि 15 जनवरी 2026 तक पूरा नहीं होने पर शिक्षकों व हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को रांची में इस संबंध में बैठक भी हुई। किसी भी परिवार का सर्वे दोबारा नहीं किया जाएगा। हाउस होल्ड सर्वे करते समय विद्यालय के यू डायस के ड्रापबॉक्स में पड़े बच्चों का सत्यापन आवश्यक रूप से कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.