जौनपुर, अप्रैल 8 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक संसाधन केंद्र सुजानगंज में सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक सभागार का लोकार्पण मंगलवार को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। राज्य सभा सांसद ने लोगों को सम्बोधित करते कहा कि स्व.रामसुमेर दूबे शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिए थे। वह क्षेत्र के महामना थे। यह सभागार उनकी स्मृतियों को संजोए रहेगा। इनके पूर्व शेषधर शुक्ला, दुर्गा प्रसाद दूबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमला शंकर मिश्र ने अपने विचार व्यक्त किए। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.किरन पांडेय भाषण के जरिए आगत जनों का स्वागत किया। संचालन प्रभाकर शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के पूर्व में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.