बरेली, अप्रैल 13 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से रविवार को विद्या प्रवेश उत्सव व शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगठन द्वारा विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले शिक्षकों एवं छात्रों का सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने टीईटी मुद्दे पर 2010 से पहले के नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी बाध्यता को अव्यवहारिक बताते हुए उसके विरोध में आवाज उठाई है। सांसद छत्रपाल गंगवार ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की बुनियाद बताते हुए अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा रखते हुए उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। वहीं विशिष्ट अतिथि मीरगंज विधायक डीसी वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विन...