हाजीपुर, जून 15 -- हाजीपुर, संवाद सूत्र गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर में रविवार को राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर भव्य संगोष्ठी आयोजित की गई। मौके पर क्षेत्र के लगभग 200 शिक्षकों को समाज निर्माण और उत्कृष्ट शिक्षण के लिए सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- शिक्षक ही समाज और राष्ट्र के वास्तविक निर्मातासंगोष्ठी का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ जोन समन्वयक शशि भूषण ठाकुर, उपजोन समन्वयक एसएन पाण्डेय, मधुसूदन पाण्डेय एवं उपेन्द्र महारथी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गायत्री मंत्र एवं वैदिक मंगलाचरण के साथ संगोष्ठी की शुरुआत हुई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के वास्तविक निर्माता हैं। राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक संरक्षण और नैतिक मूल्यों के विकास में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।वक्ताओं की चिंताएं वर्तमान में बढ़ती स...