बलिया, मार्च 29 -- बलिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में हनुमानगंज ब्लॉक के शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार की देर शाम किया गया। शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। गोष्ठी में नवीन शिक्षण पद्धतियों, डिजिटल शिक्षा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। राज्य सरकार से सम्मानित शिक्षक रामनारायण यादव व शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जुबेर अहमद खान ने बीईओ (हनुमानगंज) माधवेन्द्र पांडे को स्मृति चिह्न दिया। बीईओ ने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधार बताते हुए नवाचार अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर अंकुर द्विवेदी, रवि पांडे, अश्विनी पांडे, राघवेन्द्र सिंह, धर्म...