शिक्षक ही राष्ट्र के चरित्र का निर्माता : दीनानाथ शर्मा
हरिद्वार, सितम्बर 5 -- शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देता बल्कि उनके व्यक्तित्व और चरित्र की नींव भी तैयार करता है। बाल मन पर शिक्षक द्वारा दिए गए संस्कार जीवनभर उसके व्यक्तित्व में दिखाई देते हैं। इसी कारण शिक्षक राष्ट्र के चरित्र का निर्माता होता है। यह बात गुरुकुल कांगड़ी के मुख्याधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा ने शनिवार को शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय-विभाग के प्रांगण में गुरुजनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा ने की। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मचारियों का हृदय कोमल होता है और उस पर अंकित प्रत्येक संस्कार जीवनभर उनके चरित्र में झलकता है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.