भागलपुर, जून 11 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल नरगाकोठी में आयोजित नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग एवं सेवा स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग-2026 के समापन समारोह के दौरान मेयर बसुंधरा लाल ने कहा कि हमेशा यहां के आचार्यों एवं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, अनुशासन तथा राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिलता है। अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डोकानियां ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को सही दिशा देने का दायित्व शिक्षकों के कंधों पर है। इसके पूर्व समापन समारोह का शुभारंभ नगर निगम की महापौर, अध्यक्ष, भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, प्रशिक्षण वर्ग के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह एवं उपप्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार द्वारा सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्...