औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर दाउदनगर प्रखंड के शिक्षक संघों के नेतृत्वकर्ताओं एवं सभी कोटि के शिक्षकों की बैठक 25 सितंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर में अनुमंडल रोड स्थित पिलछी मोड़ के समीप होगी। सातवें वेतनमान की मांग को लेकर 2 अक्टूबर से पटना में प्रस्तावित महासत्याग्रह को मजबूत करने, समान पदनाम 'सहायक शिक्षक' करने, प्रधान शिक्षकों को पद के अनुरूप वेतनमान देने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, दाउदनगर एवं बिहार स्टेट टीचर एसोसिएशन गोप गुट की ओर से शिक्षकों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। समिति के बसंत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर आपसी मतभेद से उपर उठकर एकजुटता मजबूत करने की आवश्यकता है।

हिंदी...