रुडकी, मार्च 24 -- उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा से शिष्टाचार भेंटकर शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। जिलाध्यक्ष अश्विनी चौहान ने कहा कि नई पेंशन प्रणाली में शिक्षकों के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसीलिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...