गोरखपुर, जुलाई 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को तारामंडल स्थित निजी लॉन में आयोजित हुआ। सम्मेलन में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संघ के अधिकृत प्रत्याशी सत्यपाल सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही विधान परिषद चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। प्रांतीय संरक्षक जगदीश पांडेय ठकुराई ने कहा कि विधान परिषद में शिक्षक प्रतिनिधि का उद्देश्य शिक्षकों के अधिकारों की प्रभावी पैरवी करना है। प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने संगठन का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन को प्रांतीय मंत्री नवनाथ दुबे, डॉ. अजय कुमार पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, सत्येंद्र कुमार उपाध्याय, अब्दुल्ला खान, कैप्टन जितेंद्र सिंह, ताज अजय श्रीवास्तव, डॉ. शोभित श्रीवास्तव सहित कई ...