शिक्षक हरीशंकर त्रिपाठी एमाइजिंग इंडियन अवार्ड से सम्मानित
चित्रकूट, अक्टूबर 2 -- चित्रकूट। मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा के प्रधानाध्यापक हरीशंकर त्रिपाठी को टाउम्स नाऊ एमाइजिंग इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनको नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया। इसके पहले वह प्रदेश सरकार की ओर से राज्य अध्यापक पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके है। यह पुरस्कार पिछले महीने शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको प्रदान किया था। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त होने पर डायट प्राचार्य बीके शर्मा ने उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि प्रधानाध्यापक ने जिले का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शिक्षक सम्मान से नवाजे गए मांडा के राजेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.