रायबरेली, अप्रैल 8 -- रायबरेली। शिक्षक वह ज्योति हैं जो खुद को जलाकर सदैव ही ज्ञान की रोशनी फैलाता रहता है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने महराजगंज ब्लॉक से सेवानिवृत्त हुए तीन शिक्षकों को सम्मानित किया। कम्पोजिट विद्यालय कोटवा मदनियां में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि बीएसए राहुल सिंह और विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी राम मिलन व समाजसेवी दिनेश चंद्र राठौर रहे। प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद, प्रेमलता देवी व मीरा देवी का सम्मान अतिथियों ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...