शिक्षक सौरभ मीमला से महुआ विद्यालय मेंअटैच, जांच जारी
बिजनौर, मई 10 -- नहटौर। कंपोजिट विद्यालय मीमला मुस्तफाबाद में शिक्षक हटाने को लेकर चल रहे विवाद में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अस्थाई तौर पर सहायक शिक्षक सौरभ कुमार को महुआ स्थित विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया है। अग्रिम करवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी। बता दे की कंपोजिट विद्यालय मीमला मुस्तफाबाद में ग्राम प्रधान और सहायक शिक्षक सौरभ कुमार के बीच आपसी मतभेद था। शिक्षक को हटाने के लिए बीआरसी पर भी प्रदर्शन किया गया था। सौरभ कुमार पर छात्रों को पीटने का आरोप लगाया गया था। मामले में कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को ग्राम प्रधान, छात्र और अभिभावक बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचे थे जहां पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने शिक्षक को हटाने की मांग की थी। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सहायक शिक्षक सौरभ कुमार को अस्थाई तौर पर महुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.