अयोध्या, अप्रैल 12 -- बीकापुर, संवाददाता। तहसील बीकापुर क्षेत्र के ग्राम पोहुपी निवासी अंकित तिवारी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यूपीपीएससी की परीक्षा में चयनित होकर समीक्षा अधिकारी (आरओ) पद प्राप्त किया है। रविवार को उनके आवास पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अंकित तिवारी इससे पूर्व अयोध्या के कुमारगंज नगर पंचायत क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे केंद्रीय विद्यालय बलिया में भी शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यक्रम में उनके साथ क्षेत्र के एक अन्य होनहार युवा सौरभ पांडे का भी स्वागत किया गया, जिन्होंने एसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आयकर विभाग में नियुक्ति हासिल की है। इस अवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.