सासाराम, जून 25 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर शिक्षक से डीएसपी बनने वाले अभिनव कुमार सिंह का बुधवार देर शाम समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। अवधूत नगर महावीर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। उनकी सफलता को युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया गया। यह भी पढ़ें- शिक्षक से डीएसपी बने अभिनव कुमार सिंह का किया गया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...