प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- कुंडा, संवाददाता। शिक्षक समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है। वह अपनी सेवा से भले ही सेवानिवृत्त हो जाता है, लेकिन समाज की सेवा से नहीं अलग हो पाता। यह बातें शमशेर जनता विद्यापीठ टिकरिया बुजुर्ग में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक राम शिरोमणि सिंह को अंग वस्त्र, उपहार देकर सम्मान से विदा करते हुए प्रबंधक भानु प्रताप सिंह ने कही। प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह ने स्मृति चिह्न देकर उनको सम्मानित किया। इस मौके पर रामदास राम, विवेक सिंह, हर्ष बहादुर सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, सुधीर तिवारी, आनंद मिश्रा, संजय सिंह, आशीष श्रीवास्तव, गुलाबचन्द्र, आदित्य सिंह, राजेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...