संवाददाता, मार्च 1 -- UP News: देवरिया शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह खुदकुशी प्रकरण में बीएसए के निलंबन और पूर्व प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के बाद बीएसए कार्यालय में खलबली मची है। गोरखपुर पुलिस देवरिया में प्रकरण की जांच को डेरा डाले हुए है। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है। इसके साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह समेत कई लोगों के मोबाइल नंबर बंद होने के चलते पुलिस को सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। पुलिस की चार टीमें बीएसए और लिपिक को चार जिलों में ढूंढ रही हैं। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर लेने का दावा कर रही है। कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह गौरीबाजार विकास खंड स्थित कृषक लघु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.