देवरिया, मार्च 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह खुदकुशी प्रकरण में बीएसए के निलंबन व पूर्व प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के बाद बीएसए कार्यालय में खलबली मची हुई है। गोरखपुर पुलिस लगातार देवरिया में प्रकरण की जांच को डेरा डाले हुए है। पुलिस सूत्रों की माने तो प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है। इसके साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह समेत कई लोगों के मोबाइल नंबर बंद होने के चलते पुलिस को सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। हालांकि पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर लेने का दावा कर रही है। कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार विकास खंड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहा...