अल्मोड़ा, अगस्त 3 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। आईआईएसईआर पुणे व एससीआरटी उत्तराखंड की ओर से विज्ञान व गणित शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला आज से डाइट में होगी। कार्यशाला में शिक्षक नवाचारी व गतिविधि-आधारित शिक्षण तकनीकों से रूबरू होंगे। कार्यशाला की तैयारियों को लेकर बैठक भी हुई। जिला समन्वयक डॉ. कमलेश सिराड़ी ने कार्यशाला के बारे में बताया। यहां अंकित जोशी, निम्मी बिष्ट, देवेश कुमार तिवारी, गिरीश चंद्र मठपाल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...