शामली, जून 21 -- चौसाना मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान एमएलसी एवं भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने शनिवार को डीएवी इंटर कॉलेज ऊन तथा जय भारत किसान इंटर कॉलेज चौसाना में आयोजित शिक्षक सम्मेलनों में भाग लेकर आगामी शिक्षक निर्वाचन चुनाव के लिए समर्थन मांगा। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शिक्षक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।डीएवी इंटर कॉलेज ऊन में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीचंद शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों की स्वास्थ्य सुविधाओं, वेतन, पदोन्नति तथा वित्तविहीन शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिलाने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। यह भी पढ़ें- शिक्षक सम्मेलनों में पहुंचे एमएलसी ...