शाहजहांपुर, जनवरी 12 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों में किए गए तृतीय चरण के अंतः जनपदीय समायोजन एवं स्थानांतरण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। संघ के प्रतिनिधिमंडल और दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ददरौल विधायक अरविन्द सिंह को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की। संघ का कहना है कि शासनादेश के विपरीत कई विद्यालय शिक्षक विहीन कर दिए गए, जबकि नगर क्षेत्र के शिक्षकों को ग्रामीण और दिव्यांग, महिला व वरिष्ठ शिक्षकों को दूरस्थ विद्यालयों में भेजा गया। जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्र सहित पदाधिकारियों ने पारदर्शी समायोजन की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...