देवरिया, सितम्बर 7 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षक दिवस विविध कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। बीआरडी बीडी पीजी कॉलेज, आश्रम में प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य का निर्माता होता है। प्रो. सूरज प्रकाश गुप्त, उमेश, डॉ.हसीब, डॉ. अरविन्द पाण्डेय,डॉ.वेद प्रकाश सिंह, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. विनय तिवारी ने अपनी बात रखी। सेंट जोसेफ स्कूल में प्रधानाचार्य सन्तोष कुमार ने शिक्षकों का सम्मान किया। आरबीटी विद्यालय में प्रिंसिपल के के मिश्र ने कहा कि डॉ राधाकृष्ण ने आदर्श शिक्षक के रूप में देश को दिशा दी। इंडियन डायवर्सिटी स्कूल प्रधानाचार्य केशव तिवारी, श्री चन्द्रजी स्कूल में प्रधानाचार्य रामेश्वर यादव ने शिक्षकों को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- P...