बलरामपुर, सितम्बर 6 -- तुलसीपुर, संवाददाता। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, तुलसीपुर में प्रख्यात शिक्षाविद् एवं भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपने गुरुजनों को उपहार भेंटकर आशीर्वाद लिया। वहीं विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से शिक्षक-कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने की। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होने के साथ विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाने वाले मार्गदर्शक भी हैं। गुरु के बिना ज्ञान की कल्पना नहीं की जा सकती, इसलिए शिक्षकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में किया गया सांस्क...