उन्नाव, मई 6 -- उन्नाव। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित और ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने 1500 से अधिक शिक्षकों के चयन वेतनमान आदेश जारी होने के बावजूद लाभ न मिलने पर असंतोष जताया। इसके अलावा ब्लाक स्तर पर कर्मचारियों की ओर से शिक्षकों का उत्पीड़न करने के अलावा अनावश्यक ऑनलाइन उपस्थिति का दबाव, विद्यालय संचालन में बाधा पैछा करने वाले कार्यों और शिक्षकों के अवकाश व सेवा पुस्तिकाओं से संबंधित समस्याओं को उठाकर समाधान की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष भरत चित्रांशी, संकल्प मिश्रा, सोनू बाजपेई, अजय प्रताप सिंह, कामेश, धर्मेश, अवनीश, अम्बिका प्रसाद चौरसिया, आशुतोष सिंह, जितेंद्र विश्वकर्मा, राम लखन, श...