छपरा, जून 4 -- फोटो:4 सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से गुरुवार को मुलाकात कर शिक्षक समस्याओं से जुड़े ज्ञापन सौंपते शिक्षक नेता आनंद पुष्कर छपरा, एक संवाददाता। शिक्षक नेता आनंद पुष्कर ने सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात कर राज्य के शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान विशिष्ट शिक्षकों, विद्यालय अध्यापकों एवं प्रधानाध्यापकों के स्थानांतरण-पदस्थापन, प्रोन्नति, वेतन संरक्षण, वेतन विसंगति, वार्षिक वेतन वृद्धि तथा वित्तीय उन्नयन के लाभ जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए।शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि इन सभी मामलों के समाधान की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। यह भी पढ़ें- बिहार में नई टीचर ट्रांसफर पॉलिसी 10 दिन में लागू होगी; TRE 3 टीचर से हेडमास्टर, ल...