लखनऊ, अगस्त 12 -- परिषदीय स्कूलों की कक्षाओं में बेहतर बढ़ाई के लिए शिक्षकों की अच्छी तैयारी कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को जरूरी अकादमिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए 3.81 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। कक्षा एक से कक्षा पांच तक के अध्यापकों को हिंदी व गणित की शिक्षक संदर्शिका व डायरी उपलब्ध कराई जाएगी।वहीं कक्षा छह से कक्षा आठ तक के परिषदीय स्कूलों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) के शिक्षकों के लिए 42.61 लाख रुपये की धनराशि अलग से जारी की गई है। शिक्षकों को पाठ की तैयारी, शिक्षण गतिविधियों की योजना, कक्षा की जरूरत के अनुसार प्रभावी शिक्षण के लिए सहयोग दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों को ऐतिहासिक और प्राचीन स्थलों की सैर कराएगा शिक्षा विभाग संदर्शिका की मदद से शिक्षक पाठ्य पुस्तक के साथ विषयव...