मधुबनी, जुलाई 8 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शिक्षक संघ बिहार की प्रदेश इकाई ने जिला शिक्षक संघ मधुबनी के जिलाध्यक्ष राजू यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष और धर्मेन्द्र कुमार को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।

नियुक्ति पर खुशी दोनों शिक्षक नेताओं को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से जिले के शिक्षकों में खुशी की लहर है। उनके मनोनयन पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों, जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शिक्षकों ने कहा कि राजू यादव और धर्मेन्द्र कुमार लंबे समय से शिक्षकों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते रहे हैं।

समस्याओं का समाधान दोनों नेताओं के प्रदेश संगठन में शामिल होने से शिक्षकों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल ...