पूर्णिया, जुलाई 4 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्णिया ने दिल्ली के आह्वान पर शुक्रवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्णिया के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से अर्जुन भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से आगामी संसद के मानसून सत्र में शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला प्रधान सचिव सत्येन्द्र कुमार सुमन, अध्यक्ष प्राणमोहन झा एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य पोरस कुमार ने किया। इस दौरान उपप्रधान सचिव अरुण कुमार एवं विनोदानंद महाराज, वरीय उपाध्यक्ष उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद सिंह, अंकेक्...