बिहारशरीफ, जुलाई 29 -- शिक्षक संघ ने शनिवार को हाफ-डे स्कूल का किया स्वागत इस ऐलान पर मुख्यमंत्री को दी बधाई बिहारशरीफ, निज संवाददाता। स्कूलों में अब पहले की तरह शनिवार को हाफ-डे पढ़ाई होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस ऐलान का नवनियुक्त माध्यमिक/उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर पांडेय ने इसका स्वागत किया है। साथ ही इसके लिए सीएम को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छात्र एवं शिक्षक हित में लिया गया एक सराहनीय कदम है। कार्यदिवस में अवकाश नहीं होने के कारण शिक्षक और छात्र दोनों विद्यालय से इतर कार्यालयों के कार्य नहीं कर पाते थे। इससे काफी परेशानी होती थी। डॉ. पाण्डेय ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण में सुधार के साथ-साथ छात्रों और शिक...