आरा, मार्च 31 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की भोजपुर इकाई ने मंगलवार को मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान मैट्रिक परीक्षा में राज्य में 8वां रैंक प्राप्त करने वाले रौशन कुमार और 82 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अविनाश कुमार को डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया। बिहिया निवासी भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता रामकुमार सिंह कुशवाहा के पुत्र रौशन कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 500 में 483 अंक प्राप्त कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। वहीं बिहिया के सामाजिक कार्यकर्ता उमाशंकर सिंह यादव के पुत्र अविनाश कुमार ने 500 में 413 अंक लाकर 82 प्रतिशत अंक हासिल किए। शिक्षक समाज ने अविनाश को भी सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की भोजपुर...