अंबेडकर नगर, जून 30 -- जहांगीरगंज। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई जहांगीरगंज के शिक्षकों ने प्राथमिक विद्यालय महारमपुर में रसोइया पद पर कार्यरत रहे दिवंगत कोमल प्रजापति के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल महारमपुर गांव पहुंचा, जहां दिवंगत कोमल प्रजापति के भतीजे राकेश कुमार को 32,010 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सौंपी गई। इस दौरान शिक्षकों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इस मौके पर संघ के मंत्री राम केवल यादव, द्वारिका प्रसाद, विजय कुमार मिश्र, अर्जुन यादव, प्रमोद कुमार यादव, अनिल यादव, आलोक पांडेय, मित्रसेन यादव, अजय कुमार वर्मा, हरिकेश यादव, दीनदयाल यादव, कन्हैयालाल यादव व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...