बिहारशरीफ, दिसम्बर 14 -- शिक्षक संघ ने पूर्व मंत्री का किया स्वागत फोटो : किसान कोल्ड स्टोरेज मंत्री: सोहसराय स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज में रविवार को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विद्यायक डॉ. सुनील कुमार को बुके देकर सम्मानित करते शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शिक्षकों ने रविवार को सोहसराय स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज में पूर्व मंत्री सह स्थानीय विद्यालय डॉ. सुनील कुमार को बुके देकर सम्मानित किया। शिक्षकों की समस्याओं पर पहल करने की अपील की। विधायक ने शिक्षकों को हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। मौके पर डॉ. अरिवंद कुमार, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ.चन्द्रश्वर प्रसाद, शंभु कुमार, ओम पासवान, भोला पासवान ...