गिरडीह, फरवरी 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कोलियरी उवि बनियाडीह की प्रभारी प्रधानाध्यापक दीप्ति कुमारी को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गिरिडीह जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बधाई दी है। जिला संगठन सचिव महेंद्र प्रसाद दांगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दीप्ति को बुके देकर बधाई दी है। बताया गया कि 31 जनवरी को उवि बनियाडीह के प्रधानाध्यापक चंद्रमणि प्रसाद सेवानिवृत्त हो गए। जिसके बाद उन्होंने दीप्ति कुमारी को प्रधानाध्यापक पद का प्रभार दिया। उल्लेखनीय है कि दीप्ति को 15 वर्षों से अधिक का शैक्षणिक अनुभव प्राप्त है। साथ ही विद्यालय की वरीय शिक्षिका है। संघ के पदाधिकारियों ने उनसे मिलकर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विद्यालय छात्र हित में ईमानदार प्रयास करेगा और सरकार की छात्रोपयोगी योजनाओं को शत प्रतिशत धरातल पर उतारन...