मुरादाबाद, सितम्बर 4 -- मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षक संघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही उम्मीदवारों के पैनलों ने शिक्षकों से संपर्क बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होंगी। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (गुजुफ्टा) चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला हिन्दू कॉलेज मुरादाबाद के प्रो. अरुण प्रकाश सिंह और वर्धमान कॉलेज बिजनौर के प्रो. मुकेश कुमार के बीच में है।

उम्मीदवारों का संपर्क इन दोनों ने अपने अपने पैनल मैदान में उतार दिए हैं। नामांकन से पहले दोनों पक्षों ने कॉलेजों में शिक्षकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए समर्थ...