बागपत, सितम्बर 30 -- बड़ौत। नगर में बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) का जनपदीय वार्षिक सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जनपदभर के शिक्षकों व प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद त्यागी, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय मंत्री डॉ. अरुण पाल आत्रेय, विजेंद्र ध्यानी, मंडलीय मंत्री डॉ. राहुल कुशवाहा रहे। गोष्ठी में 'शिक्षा की गुणवत्ता के गिरते स्तर में शिक्षक संघ की भूमिका' पर विचार-मंथन हुआ। साथ ही आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव पर भी रणनीति बनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश शर्मा व संचालन ललित जैन ने किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: अभिभावक शिक्षक में तालमेल जरूरी : डीसीएलआर कार्यक्रम में अटेवा प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष भरत सिंह त...