दरभंगा, जनवरी 4 -- दरभंगा। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के आकस्मिक निधन की सूचना पाकर दरभंगा के शिक्षकों और शिक्षाविदों में शोक की लहर छा गई। दरभंगा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में रविवार को शोकसभा हुई। शोकसभा की अध्यक्षता शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार झा ने की। सभी लोगों ने स्व. शर्मा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। संघ के उप प्रधान सचिव संजीव कुमार मिश्र ने स्व. शर्मा के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। शोकसभा में आदर्श मध्य विद्यालय के एचएम साजिद हसन, मध्य विद्यालय दोनार के एचएम शंकर कुमार, मध्य विद्यालय भगवान दास के एचएम राजकिशोर, शिक्षक चंद्रधारी चौधरी, मध्य विद्यालय खराड़ी के एचएम महाशंकर झा, सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण कुमार मंडल, अरुण कुमार चौधरी व समाजसेवी बिभूति नाथ चौधरी मौजूद थे।

हिंदी हिन्...