जौनपुर, दिसम्बर 25 -- जलालपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर राजेश कुमार सिंह का बुधवार को बीआरसी त्रिलोचन महादेव पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर जिला संयोजक संजय सिंह, जिला सह संयोजक कमलेश कुमार सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, साजेश कुमार सिंह, ब्लॉक संरक्षक रवि प्रकाश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सोमनाथ यादव, मंत्री अरुणेश चन्द्र मिश्र, सुनील कुमार सिंह, सुरेश सोनकर, अजीत कुमार, संदीप कुमार, राजेश कुमार सिंह, अनिल शर्मा, संतोष सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...