जौनपुर, जनवरी 23 -- सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के गांव नीभापुर निवासी शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रहे 63 वर्षीय राजीव रत्नम तिवारी का गुरुवार को लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे प्राथमिक विद्यालय नड़ार से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे और लंबे समय तक शिक्षा सेवा में कार्यरत रहे। तिवारी प्रयागराज में कल्पवास के लिए गए हुए थे। वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक कर्मठ और सुयोग्य शिक्षक थे। उनका जाना शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व प्रधान प्रवीण तिवारी, हिमकर पाण्डे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.