झांसी, मई 8 -- झांसी,संवाददाता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की संघर्ष समिति (महिला) के जिला के पदाधिकारी नियुक्त कर दिए। महिला संघर्ष समिति संघ के महत्वपूर्ण घटक के तौर पर कार्य कर रही है। शिक्षिकाओं से उनकी समस्याओं को सुनकर उसके निदान के लिए प्रयासरत है। इसमें जागृति पाठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी समाधियां और संगीता राजपूत को मनोनीत किया गया। संयुक्त मंत्री प्रियदर्शनी पाण्डेय बनाई गईं। संगठन मंत्री के पद पर वसुधा त्रिपाठी, लक्ष्मी देवी, रचना गुप्ता एवं सीमा शर्मा मनोनीत की गईं। मैराज खान को उप मंत्री और रूपेश लहारिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित और मंत्री मृत्युंजय सिंह ने संघर्ष समिति (महिला) की जिलाध्यक्ष छाया निरंजन के प्रस्ताव पर पदाधिकारियों को मनोनीत किया। यह भी पढ़ें- प्राथमिक शि...