भदोही, जुलाई 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन मंगलवार के संपन्न हुआ। इसमें निर्वाचन अधिकरी सूर्यकांत मौर्य द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार यादव एवं ब्लॉक मंत्री पद पर राजन को निर्विरोध निर्वाचित हुए। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर सचिन कुमार और संयुक्त मंत्री पर पद रविंद्र पाल निर्वाचित किए गए। समस्त निर्वाचन का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। निर्वाचित हुए पदाधिकारियों ने शिक्षक हित में सदैव संघर्ष करने का भरोसा दिया। इस मौके पर सुभाष पाल, शिव प्रसाद, प्रमोद कुमार यादव, अखिलेश मौर्य, वंशराज मौर्य, शेरसिंह, प्रमोद यादव, धीरज मौर्य, सुरेंद्र कुमार बघेल आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...