बलरामपुर, अगस्त 23 -- बलरामपुर संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक रविवार को अंबेडकर चौराहा स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें जिला व ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन के आगामी चुनाव और शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी ने कहा कि जिला व ब्लॉक इकाई का चुनाव सितंबर के अंतिम सप्ताह में निर्धारित समय पर कराया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने-अपने ब्लॉकों में संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघ लगातार संघर्ष करता रहेगा। जिला मंत्री राजेश कुमार व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पंकज पांडेय ने चयन वेतनमान और अन्य एरियर का भुगतान लेखा स्तर पर लंबित होने का मुद्दा उठाया। ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सि...